फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: 400 किग्रा दूषित रसगुल्ले कराए नष्ट, 450 किग्रा बूंदी सीज

Tue, 03 Nov 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
dfsg
400 किग्रा दूषित रसगुल्ले कराए नष्ट, 450 किग्रा बूंदी सीज
विज्ञापन

-खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से खाद्य पदार्थों के 7 नमूने जांच को भेजे
-एक मिठाई निर्माणशाला में मिली गंदगी, लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर खाद्य विभाग की टीम का मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। टीमों ने अलग-अलग जगहों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 7 नमूने लिए और उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। वहीं दो जगह पर दूषित रसगुल्ले भी मिले। उनमें मक्खियां पड़ी थी। कुल 400 किग्रा रसगुल्ले नष्ट कराए गए। वहीं संदिग्ध होने पर 450 किग्रा बूंदी सीज की है। वहीं रसूलपुर नवादा नोएडा स्थित सम्यक मिठाई वाले की निर्माणशाला में गंदगी मिली है। विभाग ने उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की है।


सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गढ़ी चौखंडी सेक्टर 121 नोएडा स्थित गणेश स्वीट निर्माणशाला से बूंदी लड्डू का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह व अमर बहादुर सरोज की टीम ने बिलासपुर दनकौर स्थित सुंदर सिंह की मिठाई निर्माणशाला से छेना व रसगुल्ला का एक-एक नमूना लिया। यहां 100 किग्रा रसगुल्ला में मक्खी व मच्छर मरे मिले। दूषित होने पर रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। उधर नोएडा के बिशनपुरा में सोनू मिठाई निर्माणशाला से बूंदी लड्डू का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार व विजय बहादुर पटेल की टीम ने सेक्टर-62 रसूलपुर नवादा नोएडा स्थित सम्यक मिठाई वाले की निर्माणशाला से रसगुल्ला, बूंदी लड्डू और बूंदी का एक-एक नमूना लिया। यहां 450 किग्रा बूंदी को सीज किया गया। साथ ही 300 किग्रा दूषित रसगुल्ले नष्ट कराए गए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed