{"_id":"6acb84d18085a950b002e055","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108838-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बहन के साथ मिलकर साले ने जीजा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बहन के साथ मिलकर साले ने जीजा को पीटा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित विनय विहार निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में गौड़ सिटी-2 के 14 एवेन्यू में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 5 अक्तूबर की शाम वह अपने मकान से दवा लेने के लिए नीचे जा रहे थे। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर उनकी पत्नी अमृता सिंह और साला अनिकेत अचानक सामने आ गए।
राजेंद्र प्रताप का आरोप है कि दोनों ने उन्हें देखते ही आक्रामक होकर मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। खुद को अकेला पाकर वह डर गए और जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे। आरोप है कि भागते समय भी दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अमृता सिंह और अनिकेत दोनों बृजभूषण सिंह की संतान हैं। वह गोरखपुर के तारामंडल रोड स्थित भरवलिया बुजुर्ग के निवासी बताए गए हैं। वहीं कोतवाली रंजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है।