{"_id":"6ab14de5fb6324c05d069de0","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106781-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मां ही निकली पिता की कातिल, बच्चों की गवाही ने दिलाई उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मां ही निकली पिता की कातिल, बच्चों की गवाही ने दिलाई उम्रकैद
विज्ञापन
(नोटः खबर को ऑनलाइन नहीं चलाएं)
(अदालत से)
- गांव बिरोड़ा में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, प्रेमी को भी उम्रकैद
- नाबालिग बच्चों की गवाही से खुला पूरा सच, जुर्माने से 35 हजार रुपये गवाही देने वाले बच्चों को मिलेंगे
मोहम्मद बिलाल
ग्रेटर नोएडा। जिस घर में बच्चों को मां की गोद में सुकून और पिता की छांव में सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वहीं एक रात खौफनाक कहानी लिखी गई। सामने अपने ही पिता की जिंदगी छीनने का मंजर था और गवाह बने उनके मासूम बच्चे। कैंची के वार से हुई पिता की निर्मम हत्या की कहानी बच्चों ने अदालत में अपने शब्दों में सुनाई तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। करीब दो साल पुराने इस हत्याकांड में अदालत ने मां और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाकर कानून का शिकंजा कस दिया। गांव बिरोड़ा के सुलभ शौचालय के केयर टेकर की हत्या में त्वरित न्यायालय द्वितीय सतेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी प्रहलाद को दोषी ठहराते हुए 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
वादी सत्येन्द्र कुमार शर्मा की तहरीर पर हमीरपुर निवासी पूजा एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना बीटा-2 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि महेश कुमार (45) अपनी पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय में रहता था। महेश को शौचालय की देखरेख के लिए रखा गया था। 1 जुलाई 2024 को महेश शौचालय की छत पर मृत अवस्था में पाया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका हुई थी कि महेश की पत्नी पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की और इसके बाद वह फरार हो गई। इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी छतरपुर मध्य प्रदेश् निवासी प्रहलाद को आरोपी पूजा के साथ गिरफ्तार किया था। एडीजीसी अपराध शिल्पी भदौरिया ने अदालत को बताया कि आरोपी प्रहलाद ने सह-आरोपी मृतक की पत्नी पूजा के साथ मिलकर कैंची से मृतक के गले पर वार कर उसकी हत्या की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिनका विरोध करने के कारण महेश की हत्या की गई थी। नाबालिग बच्चों ने अपने बयान में यह बताया है कि आरोपी प्रहलाद ने ही उनके पिता की हत्या की। आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी के बीच बने अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण ही महेश की हत्या की गई।
विज्ञापन
पुत्री और पुत्र ने अदालत में सुनाई आंखों देखी कहानी : मृतक की पुत्री ने अदालत में गवाही के दौरान बताया कि आरोपी प्रहलाद उनके घर आकर रहने लगा था। जिसे परिवार वाले 'मामा' कहकर बुलाते थे। घटना वाले दिन उसने अपनी मां पूजा और प्रहलाद को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद उसने यह बात अपने पिता को बता दी। इसी बात को लेकर पिता और प्रहलाद के बीच झगड़ा हुआ था। प्रहलाद ने कैंची से उनके पिता पर वार करना शुरू कर दिया, जिसे उसकी मां पूजा ने भी पकड़ रखा था। चाकू मारने के बाद उसके पिता की सांसें चल रही थीं, लेकिन मां जल्दी-जल्दी उन्हें और भाई-बहनों को कमरे में ले गई तथा सामान बांधने लगी। इसके बाद पूरा परिवार प्रहलाद के साथ ट्रेन से सूरत के लिए रवाना हो गया, जहां दो दिन रुकने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और वापस नोएडा ले आई। वहीं मृतक के पुत्र ने अदालत को बताया कि आरोपी प्रहलाद नोएडा में गार्ड की नौकरी करता था।