Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: न हेलमेट की फिक्र, न चालान का डर... ट्रैफिक नियमों को दिखा रहे ठेंगा

Mon, 23 Nov 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
- लो-स्पीड नॉन-आरटीओ वाहन तोड़ रहे निया
विज्ञापन

क्विक कॉमर्स कंपनियों की डिलीवरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल
-रेड लाइट और रॉन्ग साइड चलने से भी नहीं कर रहे परहेज

राजकुमार शर्मा
नोएडा। शहर की सड़कों पर इन दिनों लो-स्पीड नॉन-आरटीओ वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक ऐसे वाहन आसानी से दौड़ते देखे जा सकते हैं। इन वाहनों की अधिकतम निर्धारित गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। नियमों के तहत इनके लिए पंजीकरण और नंबर प्लेट की बाध्यता नहीं होती। साथ ही हेलमेट पहनने की भी अनिवार्यता नहीं है। इसी छूट का फायदा उठाकर कई चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

खासकर क्विक कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी कर्मचारी इन वाहनों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। चालान कटने का डर नहीं होने के कारण कई चालक लालबत्ती पार करने और गलत दिशा में वाहन चलाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इससे सड़क पर दूसरे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग इन वाहनों की गति बढ़वाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक करवा रहे हैं। ऐसे में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति वाले वाहन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है। लगातार बढ़ते इस्तेमाल और नियमों की अनदेखी के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed