{"_id":"6ac3b826b8721c5c2e0cd6ae","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108212-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
- फर्जी दस्तावेज और कर्ज वाला मकान छिपाने का आर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पाई-3 में एक आवासीय मकान का सौदा कराने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मोहाली (पंजाब) के रहने वाले राजीव आहूजा की तहरीर पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
तहरीर के अनुसार 25 मई 2025 को सौरव सुमन और कैलाश शर्मा उनके पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि सौरव सुमन टेकोमा एस्टेट के मकान का वैधानिक मालिक है। आरोप है कि दोनों ने मकान बेचने का प्रस्ताव दिया, जिसे वादी ने स्वीकार कर लिया। सौदा कुल 4.30 करोड़ रुपये में तय हुआ। वादी के मुताबिक तय हुआ था कि 75 लाख रुपये देने के बाद विक्रय अनुबंध कराया जाएगा। उसने 29 मई 2025 को 25 लाख रुपये और 31 मई 2025 को 35 लाख रुपये आरटीजीएस से भेजे थे। शेष 15 लाख रुपये नकद दिए गए।
बाद में उसे पता चला कि संबंधित मकान पर ऋण लिया हुआ है। धोखाधड़ी दस्तावेजों को असली बताकर उपयोग किया गया। 25 जुलाई 2026 को वादी ने फिर आरोपितों से अनुबंध के पालन या रकम वापसी की मांग की। इस पर आरोपितों ने साफ इनकार कर दिया।सौरव सुमन निवासी सिवान बिहार और कैलाश शर्मा निवासी ग्रेटर नोएडा धोखाधड़ी में शामिल हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।