{"_id":"6ab2a5c7b905e1f4de09a23b","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4752813-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से झपटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से झपटा मोबाइल
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटमारी की तीन वारदात को अंजाम दिया। थाना फेज-3 क्षेत्र में 16 सितंबर की रात करीब आधे घंटे के अंतराल में दो लोगों से मोबाइल झपटे गए। वहीं, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में आठ सितंबर की सुबह कार्यालय जा रहे व्यक्ति से मोबाइल फोन झपट लिया गया। तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर फेज तीन और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-70 निवासी लोकेश गर्ग ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह गेट नंबर-5 के पास टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। इसके करीब आधे घंटे बाद सेक्टर-71 के ए ब्लॉक के पास बी ब्लॉक निवासी दुर्गेश कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। वहीं सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में आठ सितंबर की सुबह करीब दस बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आम्रपाली विलेज निवासी अमन सिंह कार्यालय जा रहे थे। सेक्टर-58 स्थित सुंदर बिल्डिंग के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए।