{"_id":"6aec95cc8ed96994be0c821e","slug":"dfgsf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111259-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 16 वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 16 वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के कस्बा कासना से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी 30 अक्तूबर की सुबह घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
खड़ी कार के चारों पहिये चोरी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिगसन विलासा सोसाइटी में रिजर्व पार्किंग में खड़ी कार के चारों पहिये चोरी हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोसाइटी निवासी नरसी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर को उनकी बलेनो कार सोसाइटी की रिजर्व पार्किंग के बेसमेंट-1 में खड़ी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार के चारों पहिये निकाल लिए। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।