{"_id":"6a1835ea4da1ee7d210474d0","slug":"dfgsdfgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95969-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोपाल हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मुख्यमंत्री से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोपाल हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मुख्यमंत्री से की मांग
Thu, 28 May 2026 06:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
जेवर के बनवारी वास की घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इन मामलों में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। विधान परिषद सदस्य श्री चंद्र शर्मा, उमेश द्विवेदी, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश कुमार सिंह, हरि सिंह ढिल्लो विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मिला। विधान परिषद सदस्य श्री चंद्र शर्मा ने ग्राम बनवारीवास में 14 साल के गोपाल की जघन्य हत्या की जानकारी दी। साथ ही उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के बनवारीवास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। इस अमानवीय कृत्य को करने वाले दरिंदों को उत्तर प्रदेश सरकार उनके अंजाम तक जरूर पहुंचाएगी। घटना के अविलंब खुलासे के लिए मैंने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री संजय प्रसाद जी एवं डीजीपी श्री राजीव कृष्ण जी से वार्ता कर इन दरिंदों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के लिए कहा है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मेरा वादा है कि इन दरिंदों को सजा जरूर मिलेगी।'
विज्ञापन