{"_id":"6aa01d734fee997dc30754f1","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4702149-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रवर्तन विभाग 21 बसें सीज, 34 बसों के हुए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रवर्तन विभाग 21 बसें सीज, 34 बसों के हुए चालान
विज्ञापन
- आपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग डग्गामार बसों पर कस रहा शिकंजा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच के तहत दूसरे दिन 21 डग्गामार बसों को सीज कर दिया। वहीं 34 बसों के चालान कर मोरना डिपो में खड़ा करा दिया गया। विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन डॉ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। परिवहन विभाग ने बताया कि सोमवार को शुरू हुए इस अभियान में दो दिन में परिवहन विभाग ने 46 बसों को सीज और 80 के चालान कर कार्रवाई हो चुकी है। करीब 15 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना और टैक्स भी कार्रवाई से वसूला गया है। कुल पांच टीमें अलग अलग जगह नाकाबंदी कर ऐसी डग्गामार बसों पर कार्रवाई कर रही हैं। इनमें परी चौक, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-37 और सूरजपुर शामिल हैं। इस दौरान टीमें बसों से जुड़े परमिट, लगेज व्यवस्था, अन्य दस्तावेज, सत्यपान व आपातकालीन द्वार जैसी व्यवस्था की सघन जांच कर रही हैं। वहीं विभाग का कहना है कि यह अभियान आज और इस पूरे हफ्तेभर जारी रहेगा।