{"_id":"6aad543f9b4d1835970c9c84","slug":"dfgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4739555-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- चार मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल बाइक, दो फर्जी नंबर प्लेट और चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झपटमारी और चोरी के चार मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल केटीएम ड्यूक बाइक, दो फर्जी नंबर प्लेट और अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एफएनजी कट के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय पुनीत उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से बरामद चारों मोबाइल फोन हाल के दिनों में राह चलते लोगों से झपटे गए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल केटीएम ड्यूक बाइक और दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल झपटमारी के दौरान बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेता था और वारदात के बाद नंबर प्लेट बदल देता था। पुनीत मूलरूप से जेवर क्षेत्र के नीमका गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के हर्ष विहार में रह रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।