{"_id":"6af1cad6e84793dc3c07d0e3","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111559-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक की टक्कर पर विवाद, पिता-चाचा से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक की टक्कर पर विवाद, पिता-चाचा से मारपीट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गुर्जर में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से लैस युवकों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे गांव का ही सुवीद बाइक से उनके घर के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से परिवार के एक सदस्य को टक्कर लग गई। परिवार के लोगों ने उसे आराम से बाइक चलाने की बात कही, जिसके बाद वह अपने घर चला गया। कुछ देर बाद सुवीद अपने साथ सुशील, सुनील और अनिल को लेकर लौटा। चारों के हाथों में लाठी-डंडे और सरिया थे। उन्होंने अभिषेक के पिता राजेश कुमार और चाचा सुभाष के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा बाइक टक्कर विवाद, परिवार से मारपीट, चार आरोपी
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गुर्जर में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की गई। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की। अभिषेक ने बताया कि रविवार शाम सुवीद की बाइक से उनके परिवार के एक सदस्य को टक्कर लगी। परिवार ने उसे आराम से बाइक चलाने को कहा। कुछ देर बाद सुवीद अपने साथियों सुशील, सुनील, अनिल के साथ लाठी-डंडे व सरिया लेकर लौटा। उन्होंने अभिषेक के पिता राजेश कुमार और चाचा सुभाष के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो