{"_id":"6a7f073e0ab87cd11b01f8fc","slug":"dfgh-grnoida-news-c-1-noi1095-4611818-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली चोरी में 15 लोगों पर प्राथमिकी, 40.269 किलोवाट चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली चोरी में 15 लोगों पर प्राथमिकी, 40.269 किलोवाट चोरी पकड़ी
विज्ञापन
-फोटो
-सादुल्लापुर में 8 को बिजली चोरी करते पकड़े, कई टीमों ने एक साथ की छापेमारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल और रेड टीम ने बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। कुल 40.269 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी कराई गई। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया पहली कार्रवाई सादुल्लापुर गांव में की गई। प्रवर्तन दल प्रथम और रेड नोएडा की टीम ने आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। वहीं छपरौला और धूममानिकपुर क्षेत्र में छापेमारी करते हुए पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। ऐसे ही जेवर क्षेत्र के बकापुर उपकेंद्र में चेकिंग करते हुए मोहवलीपुर गांव के निवासी को बिजली चोरी करते पकड़ा। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही लोगाें को वैध तरीके से विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करने की अपील की गई।