फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsdg

Noida News: रेकी कर ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
dfgfsdg
रेकी कर ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली फेज वन पुलिस ने चोरी की 17 बाइक व आठ मोबाइल बरामद किया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेकी कर ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली फेज-1 पुलिस ने खुलासा किया है। एनसीआर के शहरों से वाहन चोरी व स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से चोरी की 17 बाइक व आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस गिरोह ने अब तक 150 से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छिजारसी गांव के सूरज उर्फ चीढ़ा, अनिल कुमार उर्फ गोलू और सुशील मिश्रा के रूप में हुई है।


एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-1 पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात को सेक्टर-8 स्थित एफ-95 के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह पहले कॉलोनियों, सोसाइटियों, फैक्ट्रियों और कंपनियों की रेकी करते थे। इसके बाद पार्किंग में खड़ी बाइक और स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा जाता था। बदमाशों के पास से बरामद वाहन नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत एनसीआर के अलग-अलग थानों से चोरी किए गए थे। इस गिरोह का सरगना सूरज उर्फ चीढ़ा पर करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed