फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: कार्रवाई के लिए कैमरों पर निर्भर ट्रैफिक पुलिस, डीएल चेकिंग बेहद कम

Mon, 22 Jun 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
-नोट:- एआई आधारित इमेज का इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन


- कई नाबालिग ऐसे जो सड़कोंं पर भर रहे फर्राटा, हादसा होने पर लिया जाता है चालक का विवरण
काव्यांश मिश्रा
नोएडा। शहर की ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करना भूलती जा रही है। नो पार्किंग, सीट बेल्ट समेत की कार्रवाई तो लाखों वाहन चालकों पर की जा रही है क्योंकि इसमें वाहन चालक को बगैर रोके चालान कर दिया जाता है। वाहनों को रोककर कार्रवाई करना ट्रैफिक पुलिस ने कम कर दिया है।
जिलेभर में पांच हजार से ज्यादा विद्यालय हैं। कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो स्कूल आने-जाने के लिए स्कूली वाहन का नहीं बल्कि बाइक, स्कूटी या कार का उपयोग करते हैं। चुनिंदा बच्चों को छोड़ दें तो स्कूल में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे नाबालिग ही हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस स्कूली बच्चों की चेकिंग ही नहीं करती। सालभर पहले लगभग 20 चालान स्कूली बच्चों के किए गए थे। इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नाबालिग चालक के विरुद्ध नहीं की गई। नाबालिग ही नहीं बल्कि कई ऐसे भी लोग हैं जो बालिग होने के बाद बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन दौड़ा रहे हैं। अप्रशिक्षित चालकों के वाहन चलाने से न केवल उनकी जान खतरे में पड़ सकती है बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए भी ये खतरनाक साबित हो सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में 26498, वर्ष 2025 में 30062 और वर्ष 2026 जनवरी से मई तक महज 12217 कार्रवाई बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की श्रेणी में की गई।
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए किए जा रहे ऑनलाइन चालान : सड़क पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग करने से लंबा जाम लगेगा जिससे पूरा मार्ग प्रभावित हो जाएगा। जिले की सड़कों पर रोजाना लाखों वाहनों का आवागमन होता है। जिले के ही नहीं बल्कि बाहरी जिलों के वाहन भी यहां से गुजरते हैं। एक-एक वाहन को रोककर चेकिंग करने से लंबा जाम लगेगा। जिससे बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस कैमरों की मदद से चालान की कार्रवाई करता हैै। इसी वजह से ड्राइविंग लाइसेंस और नाबालिग केे विरुद्ध कार्रवाई के मामले कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। ताकि बगैर लाइसेंस धारक वाहन न चला सकें। इससे सड़क हादसों में कमी भी आएगी। -अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article