फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdsg

Noida News: पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ का झांसा देकर डॉक्टर से 20 लाख ठगे

Mon, 12 Oct 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
dfgfdsg
पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ का झांसा देकर डॉक्टर से 20 लाख ठगे
विज्ञापन

- आठ दिन में सात बार ट्रांसफर कराई रकम, पैसे मिलने के बाद जालसाजों ने बंद किया संपर्क
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये का रिटर्न दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने 81 वर्षीय डॉक्टर को अपना शिकार बना लिया। जालसाजों ने अलग-अलग प्रक्रियाओं के नाम पर उनसे सात बार में 20 लाख एक हजार 712 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सेक्टर-27 निवासी बुजुर्ग डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर कुछ लोगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने उनकी पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित जानकारी और डेटा साझा कर भरोसा जीतने की कोशिश की। इसके बाद पॉलिसी के बदले एक करोड़ रुपये मिलने का दावा किया। जालसाजों ने रकम हासिल करने के लिए उन्हें कुछ औपचारिकताएं पूरी करने और फॉर्म भरने को कहा। डॉक्टर आरोपियों के झांसे में आ गए। शुरुआत में उनसे एक लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाने, जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने और अन्य मदों के नाम पर लगातार रकम मांगी गई। पीड़ित ने आठ दिन के भीतर सात बार में कुल 20,01,712 रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, तय किए गए एक करोड़ रुपये उनके खाते में नहीं पहुंचे। रिटर्न नहीं मिलने पर डॉक्टर ने आरोपियों से संपर्क कर अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed