{"_id":"6ac3bc5c65eecf7f84071b47","slug":"development-noida-news-c-23-1-lko1064-108253-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होंडा चौक से चाई-5 अंडरपास के बीच का अंधेरा होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होंडा चौक से चाई-5 अंडरपास के बीच का अंधेरा होगा दूर
विज्ञापन
- यमुना सिटी जाने के अलावा चाई-4, चाई-5 तक जाने में लोगों को रात के समय होती है मुश्किल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर-कासना रोड पर होंडा चौक से यमुना सिटी, सेक्टर चाई-4 व चाई-5 की तरफ जाने के लिए अंधेरा खत्म हो सकेगा। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के आदेश पर अब यहां स्ट्रीटलाइट लगाने का काम शुरू होगा।
होंडा चौक से यमुना सिटी, सेक्टर चाई-4 व चाई-5 के अलावा आदर्श विहार सोसाइटी को जोड़ने के लिए चार लेन की सड़क बनी हुई है। इसके अलावा सर्विस लेन भी यहां सेक्टरों को कनेक्ट करने के लिए बनी है। प्रमुख सेक्टर होने के बाद भी अभी तक यहां स्ट्रीटलाइट का काम नहीं हुआ था। इससे रात के समय लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। ऐसे में यहां लाइटें लगाए जाने की मांग लंबे समय से प्राधिकरण से बनी हुई थी।
अब विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के प्रस्ताव को सीईओ ने मंजूरी दे दी है। करीब 1.32 करोड़ रुपये इस काम पर खर्च होंगे। इस काम में आदर्श विहार सोसाइटी की रोटरी पर 16 मीटर ऊंची हाईमास्ट लाइट भी लगाई जानी प्रस्तावित है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे 60 मीटर रोड पर बने चाई-5 अंडरपास तक होंडा चौक से जरूरत के मुताबिक स्ट्रीटलाइट लगाई जाएंगी। यही 60 मीटर रोड आगे नोएडा एयरपोर्ट और यमुना सिटी के दूसरे सेक्टरों को जोड़ती है। छह महीने में यह काम पूरा कराया जाना है।