फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Determination of wards of Gram Panchayat

Noida News: ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का निर्धारण

Sat, 09 Aug 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Determination of wards of Gram Panchayat
जिला पंचायत के पांच और 112 क्षेत्र पंचायत वार्डों में होगा पंचायत चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी, बिसरख और जेवर ब्लॉक के 82 ग्राम पंचायत में 112 क्षेत्र पंचायत वार्ड और पांच जिला पंचायतों का परिसीमांकन पर आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अंतिम सूची जारी कर दी है। दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों पर सुनवाई करने के बाद शनिवार को अंतिम सूची जारी की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 82 ग्राम पंचायतों में 37232 परिवार है। क्षेत्र की जनसंख्या 227714 है। बिसरख ब्लॉक में जिला पंचायत के वार्ड एक में क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 6, 25, 27 और 36 को शामिल किया है। इनमें दादरी के वार्ड संख्या 1 से पांच तक, 43 और 47 शामिल है। इसमें 8707 परिवार की 53300 जनसंख्या को शामिल है। जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो में बिसरख ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 7 से 24, 25 और 26 और दादरी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत वार्ड 11 से 12 को शामिल किया है। इसमें 6851 परिवार की 42399 जनसंख्या है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन में दादरी के वार्ड संख्या 3 से 10, 13 से 22, 37 से 42 एवं बिसरख ब्लॉक के वार्ड संख्या 37 से 38 को शामिल किया है। 7455 परिवारों की 46759 जनसंख्या शामिल है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या चार में दादरी के क्षेत्र पंचायत वार्ड 23 से 36 और जेवर ब्लॉक के वार्ड 1 से 7 एवं 28 को शामिल किया है। इसमें 7221 परिवार की 44791 जनसंख्या को शामिल किया है। जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच में जेवर के क्षेत्र पंचायत वार्ड 8 से 27 को शामिल किया है। इसमें 6998 परिवार और 40455 जनसंख्या है। उन्होंने बताया कि जिले में पांच जिला पंचायत वार्ड, 112 क्षेत्र पंचायत वार्ड बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 11 गांवों को हटाया

मिलक करीमाबाद, अली अहमपुर गढ़ी, चांचली, मोहबलीपुर, मांछीपुर बांगर, मांछीपुर खादर, अलाउदीन नगर उर्फ डूढेरा, रामपुर बांगर, बल्लभनगर उर्फ करोल, करौली खादर और फलैंदा को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed