फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy director accused of raping friend's daughter

Noida News: उप-निदेशक पर दोस्त की बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 20 Aug 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy director accused of raping friend's daughter
बुराड़ी की घटना, नवंबर-20 से जनवरी-21 के बीच कई बार किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गर्भवती होने पर आरोपी की पत्नी ने दवा जबरन खिलाकर करवाया गर्भपात
दुष्कर्म, पॉक्सो, गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात एक उप-निदेशक पर दोस्त की 14 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। उत्तरी दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना बुराड़ी थाना पुलिस को दी। वारदात में आरोपी की पत्नी पर भी आपराधिक षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बुराड़ी थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर दुष्कर्म, पॉक्सो, जबरन गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी, स्त्री लज्जा भंग, मारपीट, आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, पीड़िता तनावग्रस्त होने से अस्पताल में भर्ती है, इसलिए मजिस्ट्रेट के बयान भी नहीं हो पाए हैं।
पुलिस के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली निवासी किशोरी सिविल लाइंस के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। झारखंड निवासी परिवार अक्सर बुराड़ी स्थित चर्च में प्रार्थना के लिए जाता था। यहां पिता की आरोपी से दोस्ती हो गई। आरोपी भी मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। अक्तूबर-2020 में पीड़िता के पिता की मौत हो गई। इसके बाद वह बुरी तरह सदमे में आ गई। जब आरोपी को इसका पता चला तो वह पीड़िता को बुराड़ी स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि नवंबर-2020 से जनवरी-2021 तक आरोपी जबरन मारपीट और धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती भी हो गई। उसने आरोपी की पत्नी को जानकारी दी तो उसने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। 16 जनवरी, 23 को जन्मदिन के दिन वह वापस घर आ गई, लेकिन परेशान रहने लगी। वह मां के साथ चर्च जाती तो आरोपी वहां भी अश्लील हरकत करता। फोन पर भी वह उसे परेशान करता। पीड़िता डर की वजह से चुप रही। इस बीच जुलाई में उसने चर्च जाना भी छोड़ दिया। मां उससे परेशानी का कारण पूछती तो टाल देती थी।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, सात अगस्त को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। बुरी तरह तनाव का शिकार पीड़िता को सेंट स्टीफन अस्पताल ले जाया गया। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने डॉक्टर को आपबीती बताई तो अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed