{"_id":"5f80ba478ebc3eefb87df09e","slug":"deputy-commissioner-of-commerce-tax-department-dies-after-recovering-from-corona-noida-news-noi5415070145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ठीक होने के बाद वाणिज्य कर विभाग के उप आयुक्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से ठीक होने के बाद वाणिज्य कर विभाग के उप आयुक्त की मौत
विज्ञापन
सुदेश राय। फाइल फोटो
कोरोना से ठीक होने के बाद वाणिज्य कर विभाग के उप आयुक्त की मौत
नोएडा। देवरिया में तैनात वाणिज्य कर विभाग के उप आयुक्त ने कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद दम तोड़ दिया। शुरुआत से ही उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। शरीर के कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से उनकी मौत हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उप आयुक्त की मौत का आंकड़ा जिले की संख्या में नहीं जोड़ा है।
मूल रूप से गाजीपुर निवासी सुदेश राय देवरिया में वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर( उप आयुक्त) के पद पर कार्यरत थे। यथार्थ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सुदेश राय मधुमेह से भी पीड़ित थे। कोरोना संक्रमित होने पर 27 सितंबर को उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वे नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर पर थे। यह वेंटिलेटर का छोटा स्वरूप होता है। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। 6 अक्तूूबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनके फेफड़े समेत अन्य अंग काफी प्रभावित हुए थे। चिकित्सकों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शरीर के कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से बृहस्पतिवार देर रात उनकी मौत हो गई। वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने बताया कि पहले उनका इलाज देवरिया के स्थानीय चिकित्सालयों में किया गया, लेकिन फायदा नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर किया था।