फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dengue patients broke records, highest number of patients came in a year

Noida News: डेंगू के मरीजों ने तोड़े रेकॉर्ड, एक साल में आए सबसे ज्यादा मरीज

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients broke records, highest number of patients came in a year
डेंगू के मरीजों ने तोड़े रिकार्ड, एक साल में आए सबसे ज्यादा मरीज
विज्ञापन

-वर्ष 2023 में अब तक मिले 934 मरीज



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इस साल डेंगू के सबसे ज्यादा 943 मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा एक साल में अब तक का सबसे ज्यादा है। मंगलवार को भी 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि विभाग का कहना है इस बार पूरे प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा है। वहीं, मलेरिया के आंकड़ों में कमी आई है।

वर्ष 2019 में 46 और 2020 में डेंगू के मरीजों संख्या सिर्फ 28 थी। लेकिन इसके बाद से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2021 में मरीजों की संख्या बढ़कर 637 हो गई। हालांकि वर्ष 2022 में थोड़ी कमी आई, आंकड़ा घटकर 467 हो गया। लेकिन इस बार फिर से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोजना 8 से 10 मामले सामने आ रहे हैं। अब तक 934 मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई में निजी अस्पताल से आने वाले संदिग्ध सैंपलों की जांच की जा रही है। हालांकि इस दौरान कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन निजी अस्पताल की लैब ने सरकारी पोर्टल पर रिपोर्ट पाॅजिटिव दिखाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से मरीज को फोन करने पर सच सामने आया है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले डेंगू के मरीज ज्यादा मिले हैं। मरीज मिलने पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। विभाग की ओर से भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी फरवरी में भी आए केस
जनवरी और फरवरी की ठंड भी डेंगू के प्रसार को नहीं रोक पाई है। इन दो महीने में 16 डेंगू के मरीज मिले। अकेले जनवरी में 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि इस दौरान न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक पहुंच गया। इतने तापमान में डेंगू का मच्छर निष्क्रिय हो जाता है और काटने की क्षमता तकरीबन खत्म हो जाती है। जबकि पिछले साल जनवरी और फरवरी में एक भी केस नहीं आया था।

डेंगू मरीजों की संख्या

वर्ष



मरीजों की संख्या



2019




46

2020




28

2021




637

2022




467

2023 अब तक


943
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed