{"_id":"650bc803695f2b97180e3269","slug":"dengue-confirmed-in-11-more-patients-figure-reaches-452-grnoida-news-c-1-gnd1002-937886-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित खबर <bha>--<\/bha>- 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 452 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित खबर <bha>--</bha>- 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 452 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 452 पहुंचा आंकड़ा
पानी भरा मिलने पर ईकोटेक-तीन क्षेत्र की दो इकाइयों को नोटिस जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बुधवार को 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब मरीजों का आंकड़ा 452 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के घरों और आसपास के क्षेत्र में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया है। इसके साथ ही, मलेरिया विभाग ने ईकोटेक-तीन क्षेत्र की आठ औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो इकाइयों में पानी भरा मिला। इनको नोटिस जारी किया गया है।
वहीं, खेतान पब्लिक स्कूल ने जलभराव की सफाई करा दी है। स्कूल को एक दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या देखते हुए जिला अस्पताल में बढ़ाकर 60 बेड कर दिए गए हैं, हालांकि अभी यहां 40 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया, जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू के मरीजों के लिए बेड आरक्षित हैं। डेंगू के मरीजाें की जांच के लिए जिला अस्पताल और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में दो सेंट्रल लैब हैं। तीन अक्तूबर से संचारी अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 16 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार और इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के रोगियों, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के लक्षणयुक्त लाेगों और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी। इसके लिए घर-घर जाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।