फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demonstration of BJP Mahila Morcha against Congress manifesto

Noida News: कांग्रेस घोषणा पत्र के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Wed, 24 Apr 2024 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of BJP Mahila Morcha against Congress manifesto
कांग्रेस मुख्यालय पर जताया विरोध, माफी मांगने व घोषणा पत्र वापस लेने की मांग उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस से माफी मांगने व घोषणा पत्र वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी तो दिल्ली के हर घर पहुंचकर तुष्टिकरण की नीति की पोल खोली जाएगी। माता-बहनों की संपत्ति का सर्वे देश की महिलाओं को बर्दाश्त नहीं है।
भाजपा महिला मोर्चा ने जैसलमेर हाउस से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व प्रदेश भाजपा मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मंदिर मार्ग थाने ले गई। यहां चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि जिस तरह से मुगलों के राज में संपत्ति लूटी गई थी, उसी तरह कांग्रेस की मानसिकता घोषणा पत्र में दिख रही है। सैम पित्रोदा ने अमेरिका की तरह टैक्स लागू करने की बात कही है, जिससे जनता की 55 फीसदी संपत्ति छीन ली जाएगी। यह सब देश में एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की बातें हैं। राहुल गांधी वोट बैंक और देश को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

कन्हैया पर भी साधा निशाना
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और जिहादी मानसिकता की बू आ रही है। जेएनयू में भारत के टुकड़े व अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार को टिकट देना कांग्रेस के पतन की पराकाष्ठा है। तरुण चुग ने कहा कि देश की बेटियां लोरी गाना भी जानती हैं और जब कोई विपदा आती है तो झांसी की रानी बनकर सामना करना भी जानती हैं। कांग्रेस को घोषणा पत्र के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुकड़े-टुकड़े गैंग के हाथों की कठपुतली बनाने की साजिश : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि किसी भारतीय ने कभी नहीं सोचा होगा कि देश में ऐसा भी दिन आएगा जब हमारे देश की माताएं-बहनें सड़कों पर मंगलसूत्र और गहने बचाने के लिए उतरेंगी, लेकिन राहुल गांधी ने यह दिन दिखाने का काम किया है। कांग्रेस का घोषणापत्र देश को तोड़ने की साजिश है। देश को टुकड़े-टुकड़े गैंग के हाथों की कठपुतली बनाने की साजिश है। कांग्रेस का कहना कि सत्ता में आते ही माता-बहनों की संपत्ति का सर्वे कराया जाएगा। यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है।

माफी मांगें राहुल गांधी: ऋचा पांडेय
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में सिर्फ तुष्टिकरण ही नहीं, बल्कि महिलाओं का अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की महिलाओं से माफी मांगें और घोषणापत्र वापस लें। अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला मोर्चा इस विरोध प्रदर्शन को घर-घर तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed