{"_id":"65d754f71b25b1d19205b0b3","slug":"demanded-rs-5-crore-from-textile-businessman-in-the-name-of-lawrence-noida-news-c-340-1-del1011-40385-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लॉरेंस के नाम पर कपड़ा व्यवसायी से मांगे पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लॉरेंस के नाम पर कपड़ा व्यवसायी से मांगे पांच करोड़
विज्ञापन
अपराध शाखा ने मुठभेड़ में दोनों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बदमाशों की गोलियां से इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने लॉरेंस बिश्नाई के नाम पर
कपड़ा व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमीर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन और दानिश उर्फ सुल्तान उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में एक-एक गोली लगी है। बदमाशों की गोलियां से इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
अपराध शाखा की कमान संभालने वाली विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए आदेश दिए थे। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज मलिक, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, एसआई रूपेश बलियान, हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही दिनेश कुमार की टीम ने बदमाशों पर नजर रखना शुरू किया। इस बीच टीम को पता लगा कि टैंक रोड, करोल बाग के व्यवसायी हसन से रंगदारी वसूलने के लिए उसके यमुना विहार स्थित घर पर नौ गोलियां चलाई गई हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम ने गढ़ी मेंडू, यमुना खादर के वन क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर 21 और 22 फरवरी की रात को घेराबंदी की। पुलिस ने वहां बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आए न्यू सीलमपुर निवासी आमिर (30) और वेलकम निवासी दानिश (26) रुकने का इशारा किया तो दोनों ने गोली चला दी। गोली हवलदार गजेंद्र सिंह के सीने में लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से वे बच गए। एक अन्य गोली से इंस्पेक्टर रोहित कुमार बाल-बाल बच गए। इसके बाद गजेंद्र सिंह और सिपाही दिनेश कुमार ने दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 पिस्टल, 9 कारतूस बरामद किए हैं।
सट्टेबाज नितिन ने करवाया गिरोह में शामिल
सलीम 2016 में वेलकम में डकैती और हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था। इस मामले में उसे 8 महीने की सजा हुई थी। 2016-2017 के दौरान उसकी कुख्यात सट्टेबाज नितिन से मुलाकात हुई। नितिन कुछ वर्षों से दुबई में रह रहा है। नितिन ने सलीम को लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा से मिलवाया। इसके बाद सलीम गिरोह में शामिल हो गया। नितिन के कहने पर ही उसने व्यवसायी के यमुना विहार स्थित घर पर गोलियां चलाईं थीं।