फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   demand trama center

Noida News: तीन एक्सप्रेसवे वाले शहर में ट्रामा सेंटर बनने की जरूरत

Sat, 06 Sep 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
demand trama center
फोनरवा अध्यक्ष के घर पहुंचे डिप्टी सीएम को लोगों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में तीन एक्सप्रेसवे हैं और यहां पर दौड़ती भागती जिंदगी में रोजाना लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर नहीं हैं। शुक्रवार को फोनरवा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शहर के लोगों ने ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए अनुरोध किया।

बता दें शुक्रवार को फोनरवा अध्यक्ष के सेक्टर-45 स्थित आवास पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। इस दौरान फोनरवा कार्यकारिणी समेत शहर के लोगों ने उनसे मुलाकात की और लोगों ने शहर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कहा कि शहर में एक ट्रामा सेंटर की बहुत जरूरत है। डिप्टी सीएम ने शहर से संबंधित समस्याओं और जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना। ट्रामा सेंटर समेत अन्य सुविधाओं को सौगात के रूप में देने का आश्वासन दिया। इस दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, त्रिलोक शर्मा, विजय भाटी, सुशील यादव, ताराचंद गौड़, विनोद शर्मा, लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, राजेश सिंह, अशोक मिश्रा, कोसिंदर यादव, जीएस सचदेवा, ह्देश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed