फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand to make Jewar toll free using Aadhaar card

Noida News: जेवर टोल को आधार कार्ड से फ्री करने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Jewar toll free using Aadhaar card
-किसान संगठन बोले, पास बनाने के लिए मांगे जा रहे हैं कई दस्तावेज, जिले के बाहर नौकरी करने वाले परेशान
विज्ञापन

----
यमुना सिटी। जेवर के स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड से टोल में राहत देने की मांग फिर तेज होने लगी है। किसान संगठनों ने इसके लिए बैठक की और कहा है कि अभी भी पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। टोल अधिकारी जेवर के स्थानीय निवासियों के लिए पास बना रहे हैं, लेकिन सभी को राहत देने के लिए यह काफी नहीं है। किसानों ने कहा कि टोल प्रबंधन की ओर से जेवर के स्थानीय निवासियों के पास बनाने के लिए उनके वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, स्थानीय होने का प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज लिए जा रहे हैं। इसके बाद वाहन स्वामी के नाम से पास जारी किया जा रहा है। अगर वाहन स्वामी के स्थान पर उसके परिवार का कोई दूसरा व्यक्ति वाहन लेकर जाता है तो उसे परेशानी होती है। वहीं जो लोग बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं और नौकरी वाले स्थान पर ही उन्होंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है, तो उन्हें भी पास जारी करवाने में परेशानी आ रही है। किसानों ने मांग की है कि स्थानीय लोगों को सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर छूट दी जाए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed