फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for vehicles rises in the district; petrol vehicles remain the top choice, while EVs show the fastest growth rate.

Noida News: जिले में बढ़ी वाहनों की मांग, पेट्रोल वाहन पहली पसंद ईवी की वृद्धि दर सबसे तेज

Wed, 09 Sep 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Demand for vehicles rises in the district; petrol vehicles remain the top choice, while EVs show the fastest growth rate.
नोएडा। सेक्टर 63 शो रुम में ईवी कार ।
-फोटो
विज्ञापन


- गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल वाहन पहली पसंद, ईवी की बढ़ोतरी दर रही सबसे अधिक
- दिसंबर से जुलाई के बीच जिले में 83878 वाहनों का पंजीकरण बढ़ा, पेट्रोल वाहनों की संख्या में 51676 की बढ़ोतरी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में वाहन खरीदने वालों की पहली पसंद अब भी पेट्रोल वाहन बने हुए हैं। वर्ष 2025 के दिसंबर माह से अब तक गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक 51676 पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण हुआ। वहीं, ईवी वाहनों की संख्या में 11845 की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, प्रतिशत के लिहाज से ईवी की वृद्धि सबसे अधिक रही। इस दौरान जिले में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या 1220846 से बढ़कर 1304724 हो गई।
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में जिले में 914422 पेट्रोल वाहन पंजीकृत थे। जुलाई 2026 तक इनकी संख्या बढ़कर 966098 हो गई। यानी सात महीने में 51676 नए पेट्रोल वाहन पंजीकृत हुए। डीजल वाहनों की संख्या भी 127129 से बढ़कर 134739 हो गई। इस श्रेणी में 7610 वाहनों की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

----
ईवी की संख्या में 22.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी
ईवी वाहनों की संख्या में सबसे अधिक 22.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2025 में जिले में 52747 ईवी वाहन पंजीकृत थे। जुलाई 2026 तक यह संख्या बढ़कर 64592 हो गई। इस तरह 11845 नए ईवी वाहन पंजीकृत हुए। वहीं सीएनजी वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। दिसंबर 2025 में 126548 सीएनजी वाहन पंजीकृत थे, जबकि जुलाई 2026 में इनकी संख्या बढ़कर 139292 हो गई। इस दौरान 12744 नए सीएनजी वाहनों का पंजीकरण हुआ। कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या में 6.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किस वाहन की कितनी बढ़ोतरी
वर्ष 2026 के जुलाई माह तक
सीएनजी वाहन –139292
ईवी–64592
पेट्रोल–966098
डीजल–134739
कुल–1304724
----
दिसंबर 2025
सीएनजी वाहन –126548
ईवी–52747
पेट्रोल–914422
डीजल–127129
कुल-1220846
----
जिले में ईवी वाहनों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। लगातार इसकी खरीदी में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए लोगों को नियमित जागरूक भी किया जाता है।
-नंद कुमार, एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed