फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for four times compensation raised

Noida News: चार गुना मुआवजे की मांग उठाई

Sun, 17 May 2026 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for four times compensation raised
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गांव भराना के किसानों ने पंचायत आयोजित कर नोएडा प्राधिकरण से नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। यह गांव नए नोएडा क्षेत्र में आता है। पंचायत में किसानों ने नए कानून के अनुसार मुआवजा, विकसित भूखंड और सर्किल रेट वृद्धि की मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन चलाने का आह्वान किया। कैप्टन खेमचंद ने कहा कि किसानों की भूमि के सर्किल रेट सालों से नहीं बढ़ाए गए हैं। सरकार केवल 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से किसानों की जमीन अधिग्रहित करना चाहती है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, संदीप भाटी, जोगिंदर सिंह, सतवीर यादव, बुधपाल यादव, भगत सिंह चेची, यतेंद्र भाटी और कालू खोदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed