फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delivery boy tried to rape a girl in Greno West society

Noida News: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में युवती से डिलिवरी बॉय ने की दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 27 Oct 2023 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy tried to rape a girl in Greno West society
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में युवती से डिलिवरी बॉय ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

- बहन के मंगेतर के घर आई युवती ने ऑनलाइन मंगाए थे अंडे और दूध
- डिलीवरी बॉय फ्लैट के अंदर घुसा, विरोध करने पर पीड़िता को घायल कर हुआ फरार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में ऑनलाइन ग्राॅसरी स्टोर के डिलिवरी बॉय ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट कर फरार हो गया। वारदात में पीड़िता घायल हो गई। युवती बहन के मंगेतर के घर आई हुई थी। शुक्रवार तड़के उसने कुत्तों को खिलाने के लिए अंडे और दूध ऑर्डर किए थे। पुलिस ने आरोपी अच्छेजा गांव निवासी सुमित शर्मा पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा के सेक्टर-20 निवासी युवती की बहन का विवाह ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी निवासी युवक से तय हुआ है। युवती की बहन का मंगेतर और उसके परिजन किसी रिश्तेदार की मृत्यु होने पर शोक प्रकट करने गए थे। मंगेतर के घर में दो पालतू कुत्ते हैं। पीड़िता कुत्तों की देखभाल के लिए उनके घर आई हुई है। शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे पीड़िता ने ऑनलाइन आर्डर कर कुत्तों के लिए दूध और अंडे मंगाए। डिलिवरी बॉय सुमित शर्मा दूध और अंडे लेकर सोसाइटी पहुंचा। आरोप है कि ऑर्डर देने के दौरान आरोपी सुमित फ्लैट में घुस आया। उसने पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विराेध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने शुरू हो गए। इस बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुमित के गांव में युवती का एक पूर्व परिचित भी रहता है। युवती ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है।आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed