फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi will soon become Corona's capital: High Court

दिल्ली जल्द ही बन जाएगी कोरोना की राजधानी: हाईकोर्ट

Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi will soon become Corona's capital: High Court
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को गहरी नाराजगी जताते हुए सख्त टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो दिल्ली जल्द ही कोरोना की राष्ट्रीय राजधानी बन जाएगी।
विज्ञापन

जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि इस महामारी को लेकर दिल्ली सरकार पूरी तरह भटक गई है। आप सरकार लोगों की सेहत से मजाक कर रही है। सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य का मजाक बनाकर रख दिया है। हम इसे बहुत गंभीरता से लेने जा रहे हैं और इस मामले से अलग से निपटा जाएगा। दिल्ली सरकार ने टेस्टिंग के मामले में पहले नंबर पर आने के कई दावे किए हैं, लेकिन संक्रमित मामलों की संख्या यहां सबसे अधिक है। दो सदस्यीय पीठ ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली जल्द ही कोरोना की राजधानी बन जाएगी और इसके लिए संक्रमण के बढ़ते मामलों का आभार।
विज्ञापन

24 घंटे में 6715 संक्रमित, 66 मौतें
राजधानी में लगातार तीसरे दिन साढ़े छह हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को 6715 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई, जबकि लंबे समय बाद 66 लोगों की मौत हुई। इससे पहले दिल्ली में 29 मई को 82, 11 जून को 101, 12 जून को 129, 10 जून को 79 मरीजों की मौत हुई थी। राहत की बात यह है कि 5289 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed