फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi will develop with the strength of cooperatives - Indraj

Noida News: सहकारिता की मजबूती से विकसित होगी दिल्ली - इंद्राज

Wed, 05 Nov 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi will develop with the strength of cooperatives - Indraj
-सहकारिता मंत्री ने जामिया कोऑपरेटिव बैंक की ह्यूमैनिटी फर्स्ट एंबुलेंस सेवा शुरू की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सहकारिता को मजबूत करके दिल्ली को विकसित बनाएं। इसकी विभागीय कार्यशैली बदलेगी। पारदर्शिता, बैंकों की नई शाखाएं, आसान वित्तीय सहायता और आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं पर काम शुरू होगा। दिल्ली सहकारिता को देश का अग्रणी मॉडल बनाएंगे। ये बातें दिल्ली सहकारिता मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहीं।

उन्होंने जाकिर बाग न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से ह्यूमैनिटी फर्स्ट एंबुलेंस सेवा शुरू की। जामिया कोऑपरेटिव बैंक ने ये एंबुलेंस सेवा शुरू की है। गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने, मृतकों को अस्पताल से घर, कब्रिस्तान, श्मशान तक ले जाएगी। मंत्री ने कहा, देश की दो अग्रणी सहकारी संस्थाएं अमूल और इफको ने वैश्विक सहकारी संस्थाओं की रैंकिंग में पहला, दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। विकसित भारत और विकसित दिल्ली की दिशा में दिल्ली का सहकारिता क्षेत्र भी महत्वपूर्ण योगदान दे, इसके लिए प्रदेश में पहली बार व्यापक सुधार व प्रयास किये जा रहे हैं। जामिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने और छोटे व्यवसायों का समर्थन करने का काम कर रहा है। बैंक की आठ शाखाएं दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही हैं, जिनका उद्देश्य गरीब व वंचित वर्ग को वित्तीय ताकत देना है। बैंक के अध्यक्ष एमक्यूएच बेग ने कहा कि बैंक आगे भी ऐसे सामाजिक योगदान देता रहेगा। एंबुलेंस सेवा का संचालन और प्रबंधन जामिया नेशनल फाउंडेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed