फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Police constable who shot brother-in-law arrested

नोएडा : जीजा को गोली मारने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, उसका साथी भी पकड़ा गया

Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद की है। भांजे को अपने पास रखने के विवाद में साले ने जीजा पर गोलियां चलाईं थीं। 
 

विज्ञापन
Delhi Police constable who shot brother-in-law arrested
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

लड़पुरा में दिनदहाड़े जीजा को गोली मारने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक और उसके साथी सतीश को कासना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को नहर की पुलिया के नजदीक से गिरफ्तार दीपक ने बृहस्पतिवार को सतीश के साथ मिलकर जीजा नवीन पर 12 गोलियां चलाई थीं। जिसमें से तीन नवीन के लगी थीं। नवीन का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद की है। भांजे को अपने पास रखने के विवाद में साले ने जीजा पर गोलियां चलाईं थीं। 

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक की बहन की शादी अस्तौली गांव निवासी नवीन से हुई थी। दीपक की बहन ने वर्ष 2020 में आत्महत्या कर ली थी। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति नवीन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल भी गया था। नवीन का पांच वर्षीय बेटा युवराज अदालत के आदेश पर कई दिनों से अपने ननिहाल पक्ष (दीपक) के पास था। 
विज्ञापन


नवीन ने बेटे को वापस पाने के लिए न्यायालय में केस कर रखा है। पिछले बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने बच्चे को वापस नवीन को सौंपने का समझौता कराया। इस मामले में पंचायत कर लड़पुरा गांव में बच्चे को वापस सौंपा जाना था। दोनों पक्ष के लोग लड़पुरा पहुंचे थे। पंचायत शुरू होने से पहले ही दो हमलावरों ने कुल 12 गोलियां चलाई थीं। इसमें से तीन गोली नवीन को लगी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में गोली चलाते आ गया दीपक 
पीड़ित नवीन को पहले से अनहोनी की आशंका थी। उसने पंचायत में पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर दिया था। वीडियो में दीपक और उसका साथी गोली चलाते कैद हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed