फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi News: Padma Shri dignitaries honored

Delhi News: पद्मश्री विभूतियों का किया सम्मान

Wed, 30 Apr 2025 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi News: Padma Shri dignitaries honored
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित चार विभूतियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम में गुजरात से कला इतिहासकार प्रो. रतन परिमू, दिल्ली से संगीतशास्त्री एवं शिक्षाविद प्रो. भरत गुप्त, ओडिशा से मूर्तिकार अद्वैत चरण गड़नायक, तमिलनाडु से शिल्पकार राधाकृष्णन स्थापति को पद्मश्री और राजस्थान से मांड एवं भजन गायिका बतूल बेगम शामिल थे।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता नृत्यगुरु डॉ. सोनल मानसिंह ने की। उन्होंने सभी अतिथियों के योगदान को भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया। कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज को प्रेरणा देते हैं और हमारी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि सभी पद्मश्री विजेताओं का किसी न किसी रूप में केंद्र से गहरा जुड़ाव रहा है। यह हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि ऐसे विद्वानों को हम अपने मंच से सम्मानित कर पा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली और देशभर से कला एवं संस्कृति से जुड़े विद्वानों, छात्रों और रसिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed