{"_id":"64b44c43620934a0600c1d16","slug":"delhi-mumbai-expressway-200-farmers-took-compensation-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-12953-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे : 200 किसानों ने लिया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे : 200 किसानों ने लिया मुआवजा
विज्ञापन

- अब दयानतपुर के पास जल्द शुरू होगा इंटरचेंज का काम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/ जेवर। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का आधे से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। जेवर के 6 गांव के 400 किसानों में से 200 से अधिक ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे में जमीन देने के लिए लगभग 40 हेक्टेयर जमीन का मुआवजा उठा लिया है।
मौसम साफ होने के साथ ही एनएचएआई सबसे पहले एयरपोर्ट से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इंटरचेंज पर काम शुरू करेगा। यह इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेस वे के 34 किमी माइल स्टोन व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के 30 किमी माइल स्टोन पर दयानतपुर गांव के समीप बनेगा। दिल्ली मंबई एक्सप्रेस से एयरपोर्ट को सीधी कनेक्टीविटी देने के लिए 30.750 किमी लंबे एक्सप्रेस के निर्माण का कार्य एनएचएआई कर रहा है। इस एक्सप्रेस वे का 21 किमी का हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरेगा वही लगभग 9 किमी का हिस्सा जेवर के 6 गांव से होकर गुजर रहा है।
जिसके लिए 6 गांव के 400 किसानों से 65 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का काम तेजी से किया जा रहा है। सबसे अधिक जमीन इस एक्सप्रेस वे में जेवर के दयानतपुर गांव के किसानों की अधिग्रहित की जा रही है। इंटरचेंज से जेवर एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार तक 750 मीटर लंबी व 100 मीटर चौड़ाई की एलिवेटेड रोड बनाई जायेगी। इंटरचेंज से आगरा की दूरी 125 किमी होगी।