फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi extends EV policy till November 15

Noida News: दिल्ली में ईवी नीति को 15 नवंबर तक बढ़ाया

Fri, 18 Jul 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi extends EV policy till November 15
नई नीति के मसौदे की हो रही समीक्षा, अंतिम रूप देने में लगेंगे चार माह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मौजूदा ईवी नीति की मियाद 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। परिवहन विभाग अधिकारियों ने बताया कि नई नीति का मसौदा अभी समीक्षा के दौर में है। इसे अंतिम रूप देने में कम से कम चार माह का समय लगेगा। 2020 में लागू हुई ईवी नीति अगस्त 2023 में समाप्त हो गई थी तब से इसे कई बार बढ़ाया गया है।

इसके तहत ई-बाइक पर 25 फीसदी (अधिकतम 5,500 रुपये), ई-रिक्शा व ई-कार्ट पर 30,000 रुपये तक और ई-दोपहिया पर 5,000 रुपये प्रति किलोवॉट बैटरी क्षमता (अधिकतम 30,000 तक) की सब्सिडी दी जा रही है। हल्के वाणिज्यिक ई-वाहनों पर भी 30,000 तक की सब्सिडी मिलती है। नई नीति संशोधित मसौदा तैयार किया जा चुका है जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व परिवहन मंत्री को दिखाया गया है। उन्होंने कुछ और बदलाव सुझाए हैं। ऐसे में मसौदा दोबारा संशोधित किया जा रहा है। इसके बाद कम से कम 15 दिनों के लिए सार्वजनिक राय के लिए निकाला जाएगा। इसके बाद कैबिनेट व उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed