{"_id":"6877dcedd10ec46f3c0ffd8e","slug":"delhi-assembly-will-become-hi-tech-noida-news-c-340-1-del1004-97702-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली विधानसभा 27 जुलाई तक हो जाएगी हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली विधानसभा 27 जुलाई तक हो जाएगी हाईटेक
विज्ञापन
- स्मार्ट सिस्टम और आईपैड से लैस होंगे विधायक
-सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का काम भी हो जाएगा पूरा
-नेशनल ई-विधान परियोजना से पेपरलैस होगी दिल्ली विस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा 27 जुलाई तक हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल होगी। विधानसभा भवन के नवीनीकरण और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम अंतिम चरण में है। नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) परियोजना के तहत विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और कागज-रहित बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आगामी मानसून सत्र में सभी विधायकों को स्मार्ट सिस्टम और आईपैड मिल जाएंगे। जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में मानसून सत्र शुरू होने की संभावना है।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार, वित्त, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), गृह, सेवाएं, कला-संस्कृति और कानून विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने पुष्टि की है कि सौर ऊर्जा संयंत्र और आधुनिकीकरण के सभी काम समय पर पूरे होंगे। इस परियोजना का लक्ष्य विधानसभा की कार्यवाही को पारदर्शी, तेज और कागज-रहित बनाना है।
-- -- -- -- -- -- -- -
विधायकों को मिलेंगे आईपैड
नए सिस्टम में विधायकों को आईपैड दिए जाएंगे, जिनसे वे रीयल-टाइम में कार्यसूचियां और दस्तावेज देख सकेंगे। स्मार्ट डेलीगेट यूनिट्स में माइक्रोफोन, मतदान पैनल, आरएफआईडी, एनएफसी एक्सेस और बहुभाषी अनुवाद की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, एचडी कैमरे, स्वचालित ऑडियो-विजुअल सिस्टम, केंद्रीकृत नियंत्रण और तेज नेटवर्किंग सिस्टम भी होंगे, जिसमें बिजली बैकअप की पूरी व्यवस्था रहेगी। यह तकनीक विधानसभा को और दक्ष बनाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जनता की जरूरतों के हिसाब से होगा काम -गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता ने कहा, आधुनिक तकनीक से दिल्ली विधानसभा जनता की जरूरतों के हिसाब से काम करेगी। सौर ऊर्जा संयंत्र इसे पर्यावरण के अनुकूल और आत्मनिर्भर बनाएगा। यह परियोजना दिल्ली को एक पारदर्शी और जिम्मेदार विधान व्यवस्था की ओर ले जाएगी, जो जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।