फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delay in service of second phase of e-cycle

Noida News: दूसरे चरण की ई-साइकिल की सेवा में अभी देरी

Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Delay in service of second phase of e-cycle
-पहले चरण में कई परेशानियां, बेहतर करने के बाद ही शुरू होगा दूसरे चरण का काम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में किराये पर ई-साइकिल संचालन के दूसरे चरण की सेवा शुरू होने में अभी देरी होगी। दरअसल, पहले चरण में शुरू की गई ई-साइकिल सेवा में ही अभी कई खामियां हैं, जिससे निपटने की कोशिश एजेंसी कर रही है। इसके बाद ही दूसरे चरण पर विचार किया जाएगा।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की ओर से 62 स्थानों पर ई-साइकिल सेवा शुरू करने के लिए स्टैंड बना दिए गए। एजेंसी चयन में काफी परेशानी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद टर्बन मोबिलिटी को ई-साइकिल संचालन के लिए चुना गया। एजेंसी ने पहले दिन 9 लोकेशन से इसकी शुरूआत की। वर्तमान में 31 स्थानों के लक्ष्य के बदले 28 स्थानों से इसका संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक स्थान पर 10-10 ई-साइकिलें चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में मिल रही 50 प्रतिशत से अधिक राइड
टर्बन मोबिलिटी के संचालकों का कहना है कि रोजाना 120 से 130 तक राइड मिल जाती है। इसमें सबसे ज्यादा राइड ग्रेनो वेस्ट के लिए मिलती है। लोग ग्रेनो वेस्ट में साइकिलें ले जाकर छोड़ दे रहे थे। ऐसे में वहां से ट्रक में भरकर साइकिलें लानी पड़ती थीं। साइकिलों को ढूंढना भी पड़ता था क्योंकि इनके खड़ा रखने के लिए कोई स्थान नियत नहीं था। लेकिन अब एजेंसी की ओर से वहां एक अस्थायी कार्यालय खोला गया है, जहां लोग जाकर साइकिलें रख सकते हैं। इससे साइकिलों को ढूंढने की परेशानी से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिलों की मशीनरी से छेड़छाड़ के मामले आ रहे सामने
एजेंसी का कहना है कि रोजाना 10 से 12 मामले ऐसे आ रहे हैं जिसमें साइकिलों की मशीनरी से छेड़छाड़ की जा रही है। कहीं अलार्म सिस्टम तो कहीं जीपीएस सिस्टम तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कई मामलों में लोग सीट कवर तक फाड़ दे रहे हैं। ऐसे में एजेंसी को इसे बार-बार ठीक कराना पड़ रहा है। इससे एजेंसी को नुकसान हो रहा है।

गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश पर रोक
साइकिल सवारों को गाजियाबाद की सीमा में जाने की इजाजत नहीं दी गई है। क्योंकि एजेंसी को वहां से साइकिलें उठाकर लाने में दिक्कत हो रही है। लिहाजा इसके लिए अलार्म सिस्टम लगाया गया है। जैसे ही साइकिल सीमा से बाहर जाती है। अलार्म बज उठता है। फिर साइकिल को रोक दिया जाता है।

ऐसे ले सकते हैं किराये पर साइकिल
किराये पर साइकिल लेने के लिए सबसे पहले सिक्योरिटी मनी के तौर पर 299 रुपये जमा कराये जा रहे हैं। इसके बाद 30 मिनट की अवधि के लिए 15 रुपये किराया देने पर साइकिल उपलब्ध है। इससे अधिक समय लगने पर एक रुपये प्रति मिनट का चार्ज लगेगा। जाम में फंसने पर 50 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ेगा।


मासिक पास पर अनलिमिटेड समय तक मिलेगी साइकिल
टर्बन मोबिलिटी के अधिकारियों ने बताया कि मासिक पास बनाने के लिए 999 रुपये लिए जा रहे हैं। मासिक पास लेने वालों को अतिरिक्त समय और जाम का तनाव नहीं लेना होगा। उनको इसके लिए अनलिमिटेड समय मिलेगा। इससे पैसे की बचत भी होगी।

28 लोकेशनों पर ई-साइकिल की सेवा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा राइडिंग ग्रेनो वेस्ट की मिल रही है। हालांकि साइकिल की मशीनरी से छेड़छाड़ की शिकायतें आ रही हैं।
अनुराज श्रीवास्तव, सीईओ, टर्बन मोबिलिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed