फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defense Minister Rajnath Singh at inauguration of St. Mary'School in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: एक स्कूल के उद्घाटन पर राजनाथ सिंह बोले- शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों में अच्छे संस्कार डालना

Sat, 14 Feb 2026 09:39 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 09:39 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में सेंट मैरी स्कूल उद्घाटन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की सीमाओं पर आंख उठाने की कोशिश करेगी तो हम दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh at inauguration of St. Mary'School in Greater Noida
कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की कोई ताकत हमारे देश की सीमाओं पर आंख उठाने की कोशिश करती है तो हम उससे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। 1991 के बाद यह दूसरा मौका है कि जब किसी स्कूल के उद्घाटन के लिए यहां हूं। छोटे बच्चों से मिलकर काफी खुशी मिलती है। ये बातें ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंट मैैरी स्कूल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अंहकार नहीं पालना चाहिए। ऐसे लोग खत्म हो जाते हैं। संस्कार व चरित्र का निर्माण केवल शिक्षा से किया जा सकता है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इसी से देश का भविष्य सुरक्षित होगा लेकिन विडंबना है कि कुछ शिक्षण संस्थान इस पर काम नहीं कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि बुद्धि के सुख के लिए ज्ञान चाहिए जो शिक्षण संस्थाओं से ही मिलेगा।
विज्ञापन


2001 में राजनाथ सिंह ने ही बढ़ाई थी एयरपोर्ट की फाइल
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुछ ही दिनों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है। जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। तब 2001 में उन्होंने ही फाइल आगे बढ़ाई थी। उनके प्रयासों के कारण ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को मिला है। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेंट मैरी के फाउंडर एससी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed