{"_id":"64e120142d7e3734e20b9597","slug":"debt-ridden-contractor-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-rifle-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-15481-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्ज में डूबे ठेकेदार ने राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्ज में डूबे ठेकेदार ने राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन
कर्ज में डूबे ठेकेदार ने राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- निराला एस्पायर सोसाइटी की बालकनी में की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में शुक्रवार रात लगभग दस बजे फ्लैट की बालकनी में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार बिशन कुमार मिश्रा (56) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ठेकेदार ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस की पड़ताल में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की।
ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर रहने वाले बिशन कुमार मिश्रा ठेके पर भवन निर्माण का काम करते थे। शुक्रवार रात उनके परिवार के लोग घर में मौजूद थे। इसी दौरान रात दस बजे के करीब वह लाइसेंसी राइफल लेकर बालकनी में आए और गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग व अन्य निवासी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन परिजन आदि से पूछताछ में पता चला कि ठेकेदार कर्ज में डूब गए थे। इससे वह परेशान रहते थे। परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
सूदखोरों के दबाव में तो नहीं दी जान
ठेकेदार पर कई लोगों का कर्ज होने की जानकारी मिली है। एक दो लोगों से ब्याज पर भी कर्ज लेने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता कर रही है कि कहीं कोई सूदखोर रुपया मांगने के लिए अधिक दबाव तो नहीं बना रहा था। जिससे परेशान होकर ठेकेदार ने खुदकुशी कर ली।