ग्राउंड रिपोर्ट: जलती चिताओं और बहते शवों पर मूंदीं आंखें, अब मृत्यु प्रमाणपत्र पर क्या कहेगी सरकार?
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या चिंता का सबब है। वहीं जारी होने वाले मृत्यु प्रमाण पत्र कुछ और ही कह रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में जान गंवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और सरकार द्वारा जारी आंकड़े और श्मशान में जलने वालों की संख्या कई तरह के सवाल भी खड़े कर रही है। कई राज्यों की सरकारें ये दावा कर रही हैं कि उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया और अब संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या और जारी होने वाले प्रमाण पत्र तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। पढ़ें अमर उजाला की यह ग्राउंड रिपोर्ट...
लखनऊ में बढ़ा मौतों का ग्राफ: 45 दिनों में जारी किए गए 7890 मृत्यु प्रमाणपत्र, दूसरी लहर ने कहर बरपाया
कोरोना व अन्य कारणों से लखनऊ जिले में होने वाली मौतों ने मई के 15 दिनों में ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह के इन दिनों में सबसे अधिक 4802 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 3870 था। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद जिले में डेढ़ महीने में (एक अप्रैल से 15 मई) तक 7890 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। वहीं, इससे पहले 15 फरवरी से 31 मार्च तक 5970 प्रमाणपत्र जारी हुए थे...और पढ़े
मेरठ : 40 दिन में आए 801 मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन, नगर निगम ने 775 किए जारी, इन नंबरों पर करें शिकायत
मेरठ में कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही मौतों का आंकलन इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 40 दिन के अंदर नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 801 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से नगर निगम 775 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर चुका है। लोगों की शिकायत को देखते हुए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही जन्म मृत्यु-प्रमाणपत्र सेल प्रभारियों के फोन नंबर जारी कर दिए हैं। परेशानी आने पर पीड़ित इन नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं...और पढ़ें
नोएडा : जिले में बढ़ रही मरने वालों की संख्या, मई के 15 दिन में बने 1478 मृत्यु प्रमाण पत्र, अप्रैल में 683 हुए थे जारी
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मई के पहले 15 दिन में 1478 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। मरने वालों में 964 पुरुष और 514 महिलाएं थीं। 2021 के शुरुआती चार माह के मुकाबले यह संख्या दोगुने से भी ज्यादा है...और पढ़ें
मथुरा जनपद की कोसीकलां नगर पालिका की ओर से पिछले 45 दिन के भीतर करीब 32 लोगों के डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र) जारी किए जा चुके हैं। पालिका में अभी और भी आवेदन आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक मरने वालों की कोई गणना नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है...और पढ़ें
अलीगढ़: डेढ़ माह में बनाए 761 मृत्यु प्रमाणपत्र
कोरोना महामारी अलीगढ़ में कहर ढा रही है। बेशक सरकारी आंकड़ों में कोरोना की दूसरी लहर में जिले में मात्र 43 मौतें हुई हैं। मगर एक आंकड़ा ऐसा भी है, जो सभी को चौंका रहा है और सवाल खड़े कर रहा है। नगर निगम के इन आंकड़ों पर गौर करें तो मौत की वजह स्पष्ट नहीं, मगर डेढ़ माह में सैकड़ों लोग जान गवां चुके हैं। अकेले नुमाइश मैदान स्थित श्मशान स्थल में रोजाना औसतन 5 से 6 शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, नगर निगम ने एक अप्रैल से 16 मई तक 761 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। इनमें 150 से अधिक प्रमाणपत्र एक अप्रैल से पहले मरने वालों के हैं। जबकि शेष 600 प्रमाणपत्र एक अप्रैल के बाद मरने वालों के हैं, जो कोरोना/संबंधित बीमारियों या फिर अन्य बीमारियों से मृत लोगों के हैं... और पढ़ें