फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   number of deaths in gautambuddh nagar is increasing 1478 death certificates made in 15 days of May 683 were issued in April

नोएडा : जिले में बढ़ रही मरने वालों की संख्या, मई के 15 दिन में बने 1478 मृत्यु प्रमाण पत्र, अप्रैल में 683 हुए थे जारी

Tue, 18 May 2021 02:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 18 May 2021 02:34 PM IST
सार

इस साल जिले में 15 मई तक 3820 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इनमें 2459 पुरुष और 1361 महिलाओं के हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोगों की जान कोरोना से गई है।

विज्ञापन
number of deaths in gautambuddh nagar is increasing 1478 death certificates made in 15 days of May 683 were issued in April
कोरोना का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मई के पहले 15 दिन में 1478 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। मरने वालों में 964 पुरुष और 514 महिलाएं थीं। 2021 के शुरुआती चार माह के मुकाबले यह संख्या दोगुने से भी ज्यादा है।

विज्ञापन


इस साल जिले में 15 मई तक 3820 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इनमें 2459 पुरुष और 1361 महिलाओं के हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोगों की जान कोरोना से गई है। दरअसल, जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अप्रैल और मई में अधिक रही है। अप्रैल में 683 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए थे, जिनमें 227 महिलाओं के थे। वहीं मार्च माह में 496 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए थे। फरवरी में यह संख्या 485 और जनवरी में 678 रही थी।
विज्ञापन


मृत्यु प्रमाणपत्र की यह है प्रक्रिया
किसी व्यक्ति की अस्पताल में मौत होने पर परिजनों को एक पर्ची दी जाती है। जिसे शव के साथ श्मशान घाट ले जाया जाता है। वहां पर मृतक का आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र व अंतिम संस्कार करने वाले के आधार कार्ड के साथ जमा कराया जाता है। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट से प्रमाणपत्र दिया जाता है। उसी प्रमाणपत्र के साथ फिर से मृतक और अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड लगाया जाता है। इन्हें सीएमओ ऑफिस स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण केंद्र पर जमा कराना होता है। इसके बाद एक सप्ताह में मृत्यु प्रमाणपत्र मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से अब तक 392 लोगों की मौत
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में मार्च 2020 से 17 मई 2021 तक 392 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। पिछले साल मरने वालों में उम्रदराज लोग अधिक थे। लेकिन इस बार मरने वालों में कम आयु वाले अधिक हैं।

इस साल जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़े
माह           पुरुष          महिला        कुल
जनवरी       451          227          678
फरवरी       300           185          485
मार्च         304           192           496
अप्रैल       440            243           683
15 मई     964             514          1478

कुल         2459         1361         3820

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed