फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Death certificate of those who died due to corona infection

ग्राउंड रिपोर्ट: जलती चिताओं और बहते शवों पर मूंदीं आंखें, अब मृत्यु प्रमाणपत्र पर क्या कहेगी सरकार?

Fri, 21 May 2021 11:21 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 21 May 2021 11:21 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या चिंता का सबब है। वहीं जारी होने वाले मृत्यु प्रमाण पत्र कुछ और ही कह रहे हैं। 

विज्ञापन
Death certificate of those who died due to corona infection
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में जान गंवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और सरकार द्वारा जारी आंकड़े और श्मशान में जलने वालों की संख्या कई तरह के सवाल भी खड़े कर रही है। कई राज्यों की सरकारें ये दावा कर रही हैं कि उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया और अब संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या और जारी होने वाले प्रमाण पत्र तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। पढ़ें अमर उजाला की यह ग्राउंड रिपोर्ट...

विज्ञापन


लखनऊ में बढ़ा मौतों का ग्राफ: 45 दिनों में जारी किए गए 7890 मृत्यु प्रमाणपत्र, दूसरी लहर ने कहर बरपाया

कोरोना व अन्य कारणों से लखनऊ जिले में होने वाली मौतों ने मई के 15 दिनों में ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह के इन दिनों में सबसे अधिक 4802 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 3870 था। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद जिले में डेढ़ महीने में (एक अप्रैल से 15 मई) तक 7890 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। वहीं, इससे पहले 15 फरवरी से 31 मार्च तक 5970 प्रमाणपत्र जारी हुए थे...और पढ़े

विज्ञापन

Death certificate of those who died due to corona infection
अंतिम संस्कार - फोटो : Mohd Imran

मेरठ : 40 दिन में आए 801 मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन, नगर निगम ने 775 किए जारी, इन नंबरों पर करें शिकायत

मेरठ में कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही मौतों का आंकलन इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 40 दिन के अंदर नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 801 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से नगर निगम 775 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर चुका है। लोगों की शिकायत को देखते हुए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही जन्म मृत्यु-प्रमाणपत्र सेल प्रभारियों के फोन नंबर जारी कर दिए हैं। परेशानी आने पर पीड़ित इन नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं...और पढ़ें

नोएडा : जिले में बढ़ रही मरने वालों की संख्या, मई के 15 दिन में बने 1478 मृत्यु प्रमाण पत्र, अप्रैल में 683 हुए थे जारी

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मई के पहले 15 दिन में 1478 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। मरने वालों में 964 पुरुष और 514 महिलाएं थीं। 2021 के शुरुआती चार माह के मुकाबले यह संख्या दोगुने से भी ज्यादा है...और पढ़ें

Death certificate of those who died due to corona infection
हवा में उड़ी बालू तो गंगा किनारे दिखे दफन शव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना: कोसीकलां नगर पालिका से 45 दिनों में जारी हुए 32 मृत्यु प्रमाणपत्र
मथुरा जनपद की कोसीकलां नगर पालिका की ओर से पिछले 45 दिन के भीतर करीब 32 लोगों के डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र) जारी किए जा चुके हैं। पालिका में अभी और भी आवेदन आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक मरने वालों की कोई गणना नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है...और पढ़ें


अलीगढ़: डेढ़ माह में बनाए 761 मृत्यु प्रमाणपत्र
कोरोना महामारी अलीगढ़ में कहर ढा रही है। बेशक सरकारी आंकड़ों में कोरोना की दूसरी लहर में जिले में मात्र 43 मौतें हुई हैं। मगर एक आंकड़ा ऐसा भी है, जो सभी को चौंका रहा है और सवाल खड़े कर रहा है। नगर निगम के इन आंकड़ों पर गौर करें तो मौत की वजह स्पष्ट नहीं, मगर डेढ़ माह में सैकड़ों लोग जान गवां चुके हैं। अकेले नुमाइश मैदान स्थित श्मशान स्थल में रोजाना औसतन 5 से 6 शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, नगर निगम ने एक अप्रैल से 16 मई तक 761 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। इनमें 150 से अधिक प्रमाणपत्र एक अप्रैल से पहले मरने वालों के हैं। जबकि शेष 600 प्रमाणपत्र एक अप्रैल के बाद मरने वालों के हैं, जो कोरोना/संबंधित बीमारियों या फिर अन्य बीमारियों से मृत लोगों के हैं... और पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed