फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deafness attacks occurring after heart attacks in winter young people suffering more

बचाव के चार उपाय: ठंड में ये लापरवाही कर सकती है आपको बहरा, खास तौर पर बाइक चलाने वाले रखें इस बात का ध्यान

Thu, 16 Jan 2025 07:39 PM IST
Vikas Kumar अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

अधिकतर रोगी 26 से 40 साल के बीच के अब तक आए हैं। जिनमें सबसे अधिक लड़के है। लड़के फैशन में बाइक चलाते समय न हेलमेट पहन रहे हैं और न ही कान को ठंड से बचने के लिए मफलर बांध रहे हैं।

विज्ञापन
Deafness attacks occurring after heart attacks in winter young people suffering more
बहरेपन का अटैक - फोटो : freepik

विस्तार

ठंड में कान खोलकर घूमने वाले युवा बहरेपन के अटैक का शिकार हो रहे हैं। उनके कान सुन्न पड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें कम सुनाई दे रहा है। ऐसी समस्या लेकर युवा राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रतिदिन 10 में से चार मरीज कान सुन्न हो जाने और सुनाई नहीं देने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इलाज कराने में देर कर रहे हैं। जिसके कारण उनका बहरापन पूरी तरह से ठीक नहीं हो रहा है। इनमें सबसे अधिक 26 से 40 साल के मरीज हैं।

विज्ञापन

हेड नेक सर्जरी डॉक्टर मोनिका पटेल ने बताया कि पिछले साल ठंड में सात-आठ रोगी रोजाना आते थे, लेकिन इस साल बहरेपन की समस्या लेकर अधिक रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। ठंड में बाइक चलाने के दौरान कान में कुछ बांधकर नहीं चलने के कारण ऐसा हो रहा है। रोगियों के कान के अंदर की धमनी में रक्त आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे अचानक बहरापन आ जाता है। इसका इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। 30 दिन बीत जाने के बाद उपचार मददगार नहीं होता है, क्योंकि सक्रिय बीमारी ठीक हो सकती है, लेकिन क्षति स्थायी हो सकती है। जल्द से जल्द ईएनटी डॉक्टर से परामर्श किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में लड़कों की संख्या अधिक
अधिकतर रोगी 26 से 40 साल के बीच के अब तक आए हैं। जिनमें सबसे अधिक लड़के है। लड़के फैशन में बाइक चलाते समय न हेलमेट पहन रहे हैं और न ही कान को ठंड से बचने के लिए मफलर बांध रहे हैं। इससे उन्हें ठंड लग रही है। जिससे बहरेपन का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन

12 से 18 घंटे बहरेपन से बचने के लिए बेहद अहम
कान की धमनी में रक्त आपूर्ति बंद होने से अचानक बहरेपन के इलाज की लिए शुरुआत के 12 से 18 घंटे बेहद अहम होते हैं। इस दौरान रोगी को स्टीरॉयड और खून का बहाव बढ़ाने वाली दवा दी जाती है। पांच दिन से अधिक समय होने पर स्थायी बहरेपन का खतरा रहता है। इसके अलावा रिकवरी बहुत धीमी होती है।

इस कारण पड़ता बहरेपन का अटैक
कान के अंदर कॉक्लियर धमनी होती है। ठंड में तेज हवा लगने से इसमें सिकुड़न आती है। इससे कॉक्लियर धमनी में खून का प्रवाह बाधित हो जाता है। रक्त आपूर्ति न होने पर कान का न्यूरो एपीथिलियम खराब होता है। इससे अचानक सुनाई पड़ना बंद हो जाता है।

बचाव के लिए यह करें काम
- बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें
- बाहर निकलने पर कान पर मफलर जरूर बंधे
- देर रात की पार्टियों में जाएं तो कान, गला गर्म कपड़े से लपेटे रहें
- अचानक बहरापन आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed