{"_id":"64a42cdfabcf004b3209cf89","slug":"deadly-attack-on-young-man-on-suspicion-of-illegal-relationship-with-wife-noida-news-c-340-1-del1011-17931-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी से अवैध संबंध के शक\nमें युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मृत समझकर नाले में फेंकने जा रहा था, कार से खून निकलता देख पुलिस को दी जानकारी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, युवक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने युवक पर हथौड़ा से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी खून से लथपथ युवक को मृत समझकर उसे कार से नाले में फेंकने जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार दूसरी कार से टकरा गई। लोगों ने कार से खून निकलता देख आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी की पहचान बिंदापुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 30 जून की है।
इलाके में ढाबा चलाने वाले अमित ने देर रात पुलिस को एक कार में युवक के जख्मी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अमित सहित कई लोगों ने साहिल को पकड़ रखा है। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसकी कार ढाबे के बाहर खड़ी थी। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक साहिल कार को भगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां सभी लोग पहुंच गए। उनलोगों ने कार को रोककर उसके चालक साहिल को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने देखा कि कार से खून निकल रहा है। भीतर देखने कार की पिछली सीट के नीचे एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।