फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of youth found hanging on under construction flyover

Noida News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 24 Apr 2024 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on under construction flyover
रोहिणी जिले के अमन विहार में लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी
विज्ञापन

बेरोजगार युवक को काम की तलाश थी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहिणी जिले के अमन विहार में बुधवार सुबह छह बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की रेलिंग पर संदिग्ध हालात में लटके हरप्रीत (35) के शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारकर संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ में बेरोजगारी की बात सामने आई है। अमन विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच के अलावा मजदूरों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, उत्सव विहार, कराला निवासी हरप्रीत के परिवार में मां, पत्नी के अलावा बच्चा है। हरप्रीत कुछ दिनों से बेरोजगार था। उसे काम की तलाश थी। इससे वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार शाम को वह घर से निकला था। इस बीच सुबह राहगीरों ने उसका शव रस्सी के सहारे निर्माणाधीन अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) फ्लाईओवर की रेलिंग से लटके हुए देखा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने शव नीचे उतारा। परिजनों ने हरप्रीत की हत्या कर शव फ्लाईओवर पर टांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed