{"_id":"6ab13de9a5dfb9e29c0bfd17","slug":"daughters-from-the-district-will-participate-in-the-cbse-national-girls-volleyball-competition-noida-news-c-1-noi1095-4749298-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी जिले की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी जिले की बेटियां
विज्ञापन
छवि
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक पर नजर, खिलाड़ियों ने बढ़ाया अभ्यास का समय और तकनीक पर रहा फोकस
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की टीम आज से मैदान में उतरेगी। प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर तक पंजाब के लुधियाना स्थित ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल में होगी। टीम ने राष्ट्रीय स्तर की चुनौती को देखते हुए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया था। टीम के खिलाड़ियों ने पिछले दिनों अभ्यास का समय बढ़ाने के साथ खेल की तकनीक पर विशेष ध्यान दिया। सर्विस, रिसीव, ब्लॉक और अटैक के साथ टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर करने पर अभ्यास कराया गया। कोच संतोष बैसोया ने बताया कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्तर के मुकाबलों के हिसाब से तैयार किया गया है। टीम का लक्ष्य इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक की दावेदारी पेश करना है।
पिछले मुकाबलों में टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाई थी। खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के दौरान फिटनेस और तकनीकी पहलुओं पर विशेष मेहनत की गई है और मुकाबलों में टीम के रूप में खेलने पर जोर रहेगा।
-
कोट -फोटो
- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को देखते हुए हमने अभ्यास का समय बढ़ाया है। सर्विस, रिसीव और अटैक में अपनी कमियों पर काम किया है। - मानवी नागर, खिलाड़ी
विज्ञापन
- इस बार तैयारी में तकनीक और टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों को ध्यान में रखकर लगातार अभ्यास से खेल में सुधार किया है। - कनिका खिलाड़ी
- अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत की है। पिछले प्रदर्शन से आत्मविश्वास मिला है और इस बार टीम के साथ बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य है। - कोमल, खिलाड़ी
- टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है। अभ्यास के दौरान अटैक, ब्लॉक और डिफेंस पर विशेष ध्यान दिया गया है। - छवि, खिलाड़ी
-- -
राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। खिलाड़ियों के अभ्यास का समय बढ़ाने के साथ उनकी तकनीक, फिटनेस और टीम कॉम्बिनेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
श्यामेंद्र नागर, सचिव जिला वॉलीबाल संघ