फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dangerous stunt done with three cars outside the college

Noida News: कॉलेज के बाहर तीन कारों से किया खतरनाक स्टंट

Sun, 29 Jun 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Dangerous stunt done with three cars outside the college
इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंट करते नजर आए युवक, वीडियो वायरल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के बाहर युवकों द्वारा तीन कारों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक सड़क पर तेजी से कार चलाते हुए दाएं-बाएं मुड़ रहे हैं। एक युवक तेज गति में चलती कार की खिड़की से बाहर निकला हुआ नजर आ रहा है। वहीं, एक ब्रेजा कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ भी दिख रहा है।

शुक्रवार से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रेजा कार का चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करता है और फिर अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को रोकता है। इस दौरान ब्रेजा में सवार एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर हाथ लहराता हुआ दिखता है। वहीं, बलेनो कार में बैठा एक युवक खिड़की से डंडा बाहर निकालकर लहराता हुआ नजर आता है। तीसरी कार को चालक दाएं-बाएं तेज गति में मोड़ता हुआ चला रहा है। इंस्टग्राम पर रील बनाने के लिए युवक खुद की और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वीडियो में नजर आ रही गाड़ियों की नंबर प्लेट के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed