{"_id":"5df298d78ebc3e87b84dd604","slug":"dalit-groom-prevented-from-sitting-on-the-baggi-fighting-on-protest-grnoida-news-noi4790146100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के दूल्हे को चढ़त में बग्घी पर बैठने से रोका, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के दूल्हे को चढ़त में बग्घी पर बैठने से रोका, विरोध पर मारपीट
Fri, 13 Dec 2019 05:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जारचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जारचा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
घोड़ी-बछेड़ा गांव में बुधवार रात कुछ ग्रामीणों ने दलित की बरात में दूल्हे को बग्घी पर बैठने रोक दिया। बरात की चढ़त नहीं होने दी। विरोध करने पर गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और लाठी-डंडों से पीटकर 12 बरातियों को घायल कर दिया गया। बाद में कई थानों की फोर्स बुलाने के बाद गांव में शादी संपन्न कराई जा सकी। मामले में पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान नीटू रावल समेत वेद, मोगली, शक्ति, भूरा, धीरज, गगन, बाटो, कालू, शीलू और मोहित पर मारपीट, गाड़ियों में रखे दो लाख की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ऊंची दनकौर गांव निवासी बनवारी के भतीजे विकास कुमार की घोड़ी-बछेड़ा गांव निवासी मुंशी की बेटी गीता से शादी तय हुई। बुधवार रात विकास बरात लेकर गांव आया था। बरात की चढ़त के लिए बैंड बाजा और बग्घी को तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि तभी ग्राम प्रधान नीटू रावल के साथ कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौच कर हुए दुल्हे को बग्घी पर बैठने से रोका और बरात की चढ़त होने देने से मना कर दिया। बारातियों और लड़की वालों के विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करके 12 लोगों को घायल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने फॉरच्यूनर और ऑल्टो कार के शीशे तोड़कर उनमें रखे करीब दो लाख का कैश व दुल्हन के जेवर लूट लिए है। पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर भी बारात की चढ़त नहीं होने दी कई। इसके बाद पुलिस की सूचना पर बीटा टू, सूरजपुर, कासाना, दादरी व बादलपुर कोतवाली का फोर्स वहां तैनात की गई। तब जाकर मंडप में दुल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दादरी के सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शराब के नशे में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। फोर्स तैनात करके शादी को संपन्न कराया गया। - सतीश कुमार शर्मा, सीओ दादरी