{"_id":"6a0b2a80bd30f0c3360fa2e8","slug":"dadris-power-system-is-in-bad-shape-during-the-summer-people-are-troubled-by-power-cuts-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95091-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी में दादरी की बिजली व्यवस्था बदहाल, कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी में दादरी की बिजली व्यवस्था बदहाल, कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल जलने से 100 से अधिक परिवार अंधेरे में, अधिकारियों पर फोन बंद करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। भीषण गर्मी के बीच दादरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों पर शिकायतों के बावजूद सुनवाई न करने और फोन बंद करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, दादरी के चिटहेरा बिजलीघर से शहर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती हो रही है। दौलतराम मार्केट क्षेत्र में बीते तीन दिनों से ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे एक सौ से अधिक परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इलाका वासी नरेंद्र भाटी ने बिजली न आने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही। बिजली विभाग में शिकायत करने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते। कई बार आपूर्ति बाधित होते ही मोबाइल फोन बंद कर लेते हैं। वहीं, दादरी निवासी शिव ओम सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लोगों ने जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने और खराब केबल बदलकर नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।