फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dabangs tried to kill with an axe

कुल्हाड़ी से वार का प्रयास

Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dabangs tried to kill with an axe
तावडू। नगर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर आकर कुल्हाड़ी से वार करने का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित कुल चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तावडू निवासी पुनीत ने बताया कि गत 30 जून को वह नूंह जा रहा था। आरोप है कि जब वह सीलको मोड़ के नजदीक पहुंचा तो वहां पर उनकी पड़ोस में रहने वाले अजय व सतपाल ने उन्हें जबरन रुकवा लिया। इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि वह उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करना छोड़ दे, नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। पुनीत के मुताबिक गत शनिवार सुबह 8 बजे के करीब जब उनके पिता अपने घर पर बैठे हुए थे तभी मोटरसाइकिल से अजय, सतपाल व दो अन्य लोग उनके साथ आए और पिता को पैर से मारा।
विज्ञापन

उसके बाद अजय अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उनके पिता पर वार करने लगा तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद वह और अन्य पड़ोसी मौके पर आ गए। इस पर वे दोनों मौके से फरार हो गया। जाते जाते उन्हें थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अजय सतपाल व दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed