फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cylinder not received even after six days of booking, protest

Noida News: बुकिंग के छह दिन बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cylinder not received even after six days of booking, protest
फोटो:--------------
विज्ञापन


- 2 से 2.5 किलो कम गैस मिलने और कालाबाजारी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी/रबूपुरा। गैस की किल्लत से पैदा हुए संकट के बीच मंगलवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट पर गैस सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि बुकिंग के 5-6 बीतने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा है। साथ ही लोगों का आरोप है कि सिलिंडर से 2 से 2.5 किलो कम गैस के साथ ही सिलिंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है। तिलपता गांव निवासी वेदराम ने बताया कि एजेंसी से सिलिंडर मंगवाया था, लेकिन उसमें 2 से 2.5 किग्रा गैस कम मिली। वो सिलिंडर को लेकर वापस एजेंसी पर पहुंचे और शिकायत की तो एजेंसी संचालक ने सिलिंडर लेकर पैसे लौटा दिए और दूसरा सिलिंडर आने की बात कहकर वापस लौटा दिया। उनका कहना है कि वो इसकी शिकायत प्रशासन से करेंगे। प्रदर्शन के बाद अफसरों ने गैस दिलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।


अमेरिका-इस्राइल का ईरान के साथ हो रहे युद्ध के बीच गैस की किल्लत चल रही है। लोग एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन फिर भी गैस नहीं मिल रही। मंगलवार को गामा-वन स्थित भारत गैस एजेंसी के कुछ उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed